एक अच्छा बेटा कैसे बने।
एक अच्छा बेटा कैसे बने
भारत देश में परिवार का बहुत बड़ा महत्त्व होता है। अगर एक अच्छा पिता बनना हो तो सबसे पहले आपको एक अच्छा बेटा बनना बहुत जरूरी है। मैं ये समस्या को उम्र के मुकावित अलग अलग करता हु।
समस्या 1. (यदि आपकी उम्र 15-19 है)
जब हम 15-20 साल के हो जाते है तब से ही हम गलत संगत या फिर और भी किन्ही कारणों से हम गलत रास्ते में जाने लगते है। इसमें गलती आपकी भी नहीं है ये वो उम्र होती है तब हम थोड़ा बड़े होते है और दुनिया देखते है।
किन्ही कारणों से घर परिवार का भरोसा आपसे काम हो रहा है या फिर घर परिवार के सब लोग आपसे कुछ नाराज से रहते है । या फिर आपकी कोई कुछ नही सुनता आपको सब अटेंशन नहीं देता यही उम्र होती हैं जब हम आगे की जिंदगी को आसान बनाने के लिए मेहनत करते है। आप लोग गलत संगत में ना रहे आज की गैनरेशन गलत संगत में पड़ जाती है और फिर निकल ही नहीं पाती और जब निकलती है तो बहोत देर हो जाती है। आप आपसे बड़ो का आदर करे। आप उनके सामने बड़ा ना बने जिसने आपको बड़ा किया हो। और इस उम्र में पढ़ाई लिखाई में ध्यान देना बहोट जरूरी है। हमेशा बड़ो की सुने।
समस्या 2 (यदि आपकी उम्र 20-25 है)
यदि आपकी उम्र 20–25 के करीब है तो आपको इस उम्र में बहुत सारी समस्या का सामना करना होता है । जैसे – कैरियर, फैमिली,दोस्त,प्यार ,शादी आदि समस्याओं का सामना हमे करना होता है । अगर हम पहले अच्छे रास्तों में होते है या फिर पढ़ाई लिखाई में ध्यान देते है तो इस उम्र में आते आते हमें ज्यादा परेशानी नहीं होती किंतु अगर आपने 15–19 की उम्र में ध्यान नहीं दिया तो अब आपको बहुत सारी परेशानी का सामना करना होता है पढ़ाई में ध्यान न देने के कारण या फिर गलत रास्तों में होने के कारण घर परिवार के लोगो का भरोसा हम से टूट जाता है और वो हम फालतू समझने लगते है। यह तक ही रिश्तेदार, मोहल्ले वाले भी हमे कहते है की तुम कुछ नहीं कर सकते। तो भाई उस समय हमे समझ आता है की हमने क्या गलती की । और अब भी हम नहीं समझ पाते तो हमारी जिंदगी बस एक कोरा कागज बन जायेगी। तो अगर आप गलत संगत में पड़ गये हो तो जल्दी से जल्दी निकल जाए क्योंकि फिर टाइम नहीं मिलेगा । और आपकी जिंदगी गई जिंदगी यूं ही बीत जायेगी । तो आप अपना कैरियर बनाए फिर शादी करे । जिससे आप एक अच्छे बेटे बन सकते है।आप अपने भविष्य में ध्यान दे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें